मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ' एक्स ' पर कहा है कि प्रकृति के बीच कुछ वक्त गुजारने देश-विदेश से इस अनुपम सौंदर्य की धरती पर आने वाले पर्यटकों के लिए अमिट स्मृतियां सहेजे हमारा मध्यप्रदेश पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक स्थलों और जनजातीय परंपराओं के साथ समृद्ध विरासत को संजोए हमारा मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में लगातार अग्रणी रहते हुए अब चीता स्टेट भी बन गया है।



