गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर पालिका द्वारा मठ मंदिर, दलसागर एवं लखनवाड़ा घाट पर विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित विसर्जन के लिए इन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन इन्हीं निर्धारित विसर्जन कुंडों में करें तथा नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों में प्रतिमा विसर्जित न करें। पर्यावरण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

