केरल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने राज्य के हालात का हर घंटे आकलन करने का निर्देश दिया है।
उनके निर्देश के बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आयुक्त विग्नेश्वरी आईएएस ने इडुक्की और कोट्टायम के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... यमन के हूती समूह के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने बड़ा अलर्ट जारी किया है।
अमेरिकी मिशन ने सऊदी अरब में काम कर रहे अपने सरकारी कर्मचारियों को ताइफ और यनबू शहरों की यात्रा के लिए विशेष अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है।
यह नियम सरकारी काम के साथ-साथ निजी यात्रा पर भी लागू होगा।
अमेरिकी मिशन ने कहा कि यह फैसला मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
साथ ही सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार हैं।
इस वर्ष कराए गए चुनाव में भी पार्टी के समर्थकों ने बंपर वोटिंग की है।
केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पुतिन की पार्टी- यूनाइटेड रूस को 57 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं।
अंतिम आंकड़े आने पर वोट प्रतिशत में बदलाव संभव है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... एशियाई खेलों में भारत ने शानदार शुरुआत की है।
रविवार को भारतीय महिला निशानेबाजों ने दो रजत पदक दिलाए।
वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल और एमएमए खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया।
अब सोमवार को भी भारत की झोली में कई पदक आ सकते हैं।
सुचिका फाइनल में पहुंचने उतरेंगी, जबकि पुरुष निशानेबाजों से पदक की आस रहेगी।
वहीं, मुक्केबाजी स्पर्धा की शुरुआत होगी और तैराकी में पदक आने की उम्मीद रहेगी।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... एशियन गेम्स का दूसरा दिन आज: भारत की नजरें पदकों की संख्या बढ़ाने पर; जानें 21 सितंबर का पूरा कार्यक्रम एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे।
पहले दिन पदक खाता खुलने के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन भी पदकों पर होंगी।
जानें डे-2 में भारत का पूरा कार्यक्रम, प्रमुख मुकाबले और पदक स्पर्धाएं।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की और अब न्यूयॉर्क में मुलाकात करने पर सहमति बनी है।
जेलेंस्की ने कहा कि यह बैठक बहुत कुछ बदल सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर आगे बढ़ने की गुंजाइश बनी हुई है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... दीपावली और छठ पूजा से पहले दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई है।
एक से आठ नवंबर के बीच कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं।
कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ श्रेणियों में नो रूम की स्थिति बन गई है।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के साथ क्लोन ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन में फिर बढ़ रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब का साथ देने वाले देशों को चेतावनी दी है।
हूती राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-बुखैती ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत में कहा कि अगर कोई देश यमन के खिलाफ सऊदी अरब के साथ सैन्य कार्रवाई में शामिल होता है तो हूती कई मोर्चों पर युद्ध लड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'आज यमन केवल आंतरिक संघर्ष नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध लड़ने में भी सक्षम है।' दावा किया जा रहा है हूतियों ने सीधे-सीधे पाकिस्तान और तुर्किये को चेतावनी दी है।
पिछले दिनों सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच मक्का समझौता हुआ था।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बड़ा नीतिगत बदलाव प्रस्तावित किया है।
उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार जल्द ही एक उपाय पेश करेगी।
इस उपाय के तहत इतालवी स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
साथ ही, कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित की जाएगी।
यह घोषणा प्रवासन और सांस्कृतिक एकीकरण को लेकर उनकी सरकार के सख्त रुख को दर्शाती है।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के नाम को बदलने की चर्चा छेड़ दी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक ऑनलाइन पोल शुरू किया और लोगों से एआई के लिए नया नाम चुनने को कहा।
ट्रंप ने सुपीरियर इंटेलिजेंस, एक्सट्रीम इंटेलिजेंस और सुप्रीम इंटेलिजेंस तीन विकल्प दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम सटीक नहीं है और सुनने में भी प्रभावी नहीं लगता।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... आईआईटी बॉम्बे में 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में रविवार को नया घटनाक्रम हुआ।
छात्र की मौत के बाद संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर सूर्यानारायण दूल्ला की छवि को खराब किए जाने की कोशिशों पर आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने चिंता जताते हुए उनके समर्थन में बयान जारी किया है।
फोरम ने छात्र की मौत पर दुख जताते हुए उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, लेकिन साथ ही कहा कि प्रोफेसर दूल्ला ने अपनी जिम्मेदारी संस्थान की सीनेट द्वारा तय नियमों और शैक्षणिक नीतियों के तहत ही निभाई थी।
यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... 'जेलर 2' के मेकर्स धीरे-धीरे उन कलाकारों के किरदारों से पर्दा उठा रहे हैं जो इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे।
इस कड़ी में अब विद्या बालन का नाम भी जुड़ गया है।
मेकर्स ने अब विद्या के किरदार का पहला लुक जारी किया है।
इस किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन नए वीडियो में उन्हें एक जबरदस्त अंदाज में पेश किया गया है।
मुख्य बातें
- केरल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने राज्य के हालात का हर घंटे आकलन करने का निर्देश दिया है।
- उनके निर्देश के बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आयुक्त विग्नेश्वरी आईएएस ने इडुक्की और कोट्टायम के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर स्थिति की …
- यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... यमन के हूती समूह के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने बड़ा …
स्रोत और संदर्भ
- अमर उजाला · सुर्खियां: केरल में भारी बारिश से तबाही; ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात तय; मेलोनी का बुर्के-नकाब पर फैसला ↗21 सितंबर 2026
सार्वजनिक प्राथमिक स्रोतों पर आधारित संपादित लेख। स्रोत जाँच: 21 सितंबर 2026।



