तीर्थ यात्रा जाने वाले यात्रियों की सूची का किया गया रेंडमाईजेशन

उमरिया 29 सितंबर - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी के लिए स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर को रवाना होगी। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की उपस्थिति में जिले से 150 तीर्थ यात्रियों की सूची का रेंडमाईजेशन किया गया। उल्लेखनीय है कि तीर्थ यात्रा के लिए 647 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 150 तीर्थ यात्री जगन्नाथपुरी जाएंगे। इस सूची में 15 तीर्थ यात्रियों को प्रतीक्षा सूची मे रखा गया है।