मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत अजंदा के पटेल फलिया में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सामुदायिक भवन का उद्घाटन सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरात, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती संघमित्राा गौतम ग्राम पंचायत अजंदा की सरपंच श्रीमती रंगली बाई सोलंकी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान ने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आमजन को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकें।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जा रहा है। सामुदायिक भवन जैसी सुविधाओं से ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी स्थान उपलब्ध होगा तथा इसका लाभ स्थानीय ग्रामीणों को निरंतर मिलेगा। इस दौरान बडी संख्या ग्रमीणजन उपस्थित थे।



