मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि रेलवे सुरक्षा बल की सेवा भावना, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा अभिनंदनीय है। 'यशो लभस्व' के पावन ध्येय के साथ इस बल के जवानों के समर्पित प्रयासों से ही यात्रियों की यात्रा सुखद और सुरक्षित तरीके से पूरी होती है।




