17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 सितम्बर गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर श्री रामजी मालवीय, विधायक प्रतिनिधि, श्री मारूतीलाल सोनारे, श्री राकेश अरोडा उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 321 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में एएनसी चेकअप, लेब जांच एवं अन्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ सिकल सेल कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा उमंग कार्यक्रम अंतर्गत किशोर-किशारी की काउंसलिंग की गई। शिविर में आयुष एवं होमोपेथी विभाग द्वारा भी सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि अधिकारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता कोरी, बीपीएम श्री ईश्वर मण्डलेकर एवं स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा।इसके अलावा शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्तदान हुआ।

उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में 26 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें। रक्त की कमी से कोई जिदंगी न जाये आपका रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।