सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार आज बुधवार को झांसी हाईवे स्थित मूक-बधिर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के चिकित्सक दल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। शिविर के दौरान डॉ. के.सी. राठौर एवं अन्य चिक्त्सिकों द्वारा बच्चों का नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

चिकित्सकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई तथा जांच के आधार पर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। सेवा से संकल्प अभियान के तहत समाज के जरूरतमंद एवं विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास से जुड़े कार्यों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।