कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी निकाय एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमनदास द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन 06 अक्टूबर को तथा छूटे हुए हितग्राहियों हेतु मॉप-अप दिवस 09 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें 01 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों/किशोर-किशोरियों तथा 20 से 49 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं (गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को छोड़कर) को निर्धारित आयु अनुसार एलबेन्डाजॉल 400 एमजी की खुराक दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कि 01-02 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली पीसकर, 02-03 वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर और तीन वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एक गोली चबाकर लेनी है। दवाई भोजन के उपरांत ही दिया जाना है। राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं अन्य चिन्हित प्लेटफार्म पर एलबेन्डाजॉल गोली का सेवन कराया जाना है।
दिनांक 06 अक्टूबर को छूटे हुए बच्चों एवं पात्र महिलाओं को 09 अक्टूबर को मॉप अप दिवस में दवा का सेवन कराया जाएगा। संभावित प्रतिकूल घटनाओं हेतु सत्र स्थल पर ओआरएस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।


