विदिशा जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए चलाया गया विशेष अभियान कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान के माध्यम से जिले के सातों विकासखंडों की 12 तहसीलों में आवेदन प्राप्त कर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 14,012 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए। अभियान के तहत एसडीएम ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया। प्रशासन की इस पहल से पात्र विद्यार्थियों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध हुए और निर्धारित लक्ष्य हासिल किया गया।

शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में विदिशा जिले में कक्षा 1 से 8वी तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं तहसीलों में विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त कर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 14012 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में शेष जाति प्रमाण पत्र जारी से वंचित 14,012 विद्यार्थियों को चिन्हित किया गया था। जिले के सातों विकासखंडों में स्थानीय एसडीएम द्वारा 14012 विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त कर जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। तहसीलवार जानकारी के अनुसार लटेरी तहसील में 2,295, विदिशा तहसील में 2,024, कुरवाई तहसील में 2238, सिरोंज तहसील में 1,700, बासौदा तहसील में 1360, शमशाबाद तहसील में 1106, त्योंदा तहसील में 955, ग्यारसपुर तहसील में 893, गुलाबगंज तहसील में 219, पठारी तहसील में 543 और नटेरन तहसील में 679 विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनो पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी 14012 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेष अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र विद्यार्थी जाति प्रमाण पत्र से वंचित न रहे तथा सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण किया जाए। निर्देशों के पालन में स्थानीय एसडीएम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप जिले ने निर्धारित अभियान अवधि में लक्ष्य प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।