उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किए जाने के उद्देश्य से संपर्क अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 के प्रबंधक ने बताया कि 14 नवंबर को मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-2 आनंद मैरिज लॉन लिंक रोड बेतूल में सुबह 10 बजे से क्लस्टर क्रमांक - 6 के अंतर्गत चंद्रशेखर वार्ड क्रमांक 16 एवं इंदिरा वार्ड क्रमांक 22 के उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित होगा।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वि . के. बैतूल ग्रामीण के सहायक प्रबंधक ने बताया कि 14 नवंबर दिन शनिवार को कुम्हारटेक क्लस्टर क्रमांक 5 पंचायत के पास में सुबह 10 बजे से उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्‍य विद्युत सेवाओं एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाना हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ लेने की अपील की हैं।