केंद्र शासन के जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके अपने जबलपुर प्रवास के दौरान शनिवार 14 नवंबर को गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके का आज शुक्रवार 13 नवंबर की शाम 6.20 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट आगमन हुआ। वे शनिवार 14 नवंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से नागपुर रवाना होंगे।