............... हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 34 करोड़ 41 लाख 24 हजार 900 रुपये की राशि अंतरित बड़वानी 13 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत नवंबर 2026 में जारी 42वीं किस्त से बड़वानी जिले की 2 लाख 34 हजार 460 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में कुल 34 करोड़ 41 लाख 24 हजार 900 रुपये की राशि अंतरित की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी पहल है। योजना के माध्यम से प्रतिमाह प्राप्त होने वाली इस आर्थिक सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि परिवार के आर्थिक प्रबंधन और समाज में उनकी निर्णय लेने की क्षमता को भी सुदृढ़ कर रही है। जिले में योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं तक सुगमता से पहुंचाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।