भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिले में विभाग द्वारा संचालित समस्त छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा एवं देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।
जिन छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में 1 नवंबर को पालक समिति की बैठक आयोजित नहीं हो सकी है, वहां इस अवसर पर पालक समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी निर्धारित समय एवं लिंक के माध्यम से किया जाएगा।




