आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगा रही है। योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों का उपचार मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
पांढुर्णा जिले के ग्राम दाड़ीमेटा निवासी 40 वर्षीय श्री निलेश कोरडे, पिता श्री शिवलाल कोरडे, की स्वास्थ्य जांच के दौरान मुख कैंसर होने की जानकारी सामने आई। इससे वे चिंतित हो गए और उपचार के लिए प्रयास करने लगे। इसी दौरान ग्राम की आशा कार्यकर्ता ने उन्हें आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी। योजना की सहायता से श्री कोरडे नागपुर स्थित संत तुकडोजी महाराज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए, जहां उनकी कीमोथेरेपी की गई। योजना के अंतर्गत आवश्यक जांच एवं उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली।
स्वास्थ्य में सुधार होने पर श्री निलेश कोरडे ने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है।




