प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत घंटाघर के समीप स्थित गीता भवन में आयोजित दो दिन के रक्तदान शिविर में दूसरे दिन 128 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ।
जनजातीय समाज के महानायक अमर शहीद राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी रक्तदान शिविर में पहुँचे। मुख्यमंत्री रक्तदाताओं से मिले, उनका हौसला बढ़ाया और पीड़ित मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए आभार जताया।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अजय विश्नोई श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह एवं श्री संतोष वरकड़े, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत एवं सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर में रक्त का संग्रह करने जिला चिकित्सालय से डॉ अमितोष भल्ला, मेडिकल कॉलेज से डॉ भगवान यादव एवं एल्गिन अस्पताल से डॉ तुषार गुप्ता एवं उनकी चिकित्सा टीमें मौजूद रहीं। जिला चिकित्सालय विक्टोरिया की टीम ने 48, रानी दुर्गावती चिकित्सालय एल्गिन की टीम ने 38 एवं मेडिकल कॉलेज की टीम ने 42 यूनिट रक्त का संग्रह किया।





