कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम छतरपुर में भवन निर्माण मंडल द्वारा निर्माणाधीन आयुर्वेद महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का पारिश्रमिक भुगतान समय हो यह सुनिश्चित करें तथा श्रमिकों का पुलिस थाना से चरित्र सत्यापन भी कराए।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि शासकीय निर्माण कार्यों हेतु सभी दस्तावेजो को पुख्ता रखे जिससे निरंतर कार्य प्रगति पर रहे।

उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने महाविद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण, परिसर का समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय तक सुगम पहुंच मार्ग तथा परिसर में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरें, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा तथा बीडीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।