म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.क.लि. चौरई के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 07 अक्टूबर 2026 को चौरई संभाग अंतर्गत 33 के.व्ही. लाइन के रख-रखाव/मेंटेनेंस कार्य के कारण प्रात: 07:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
इसके कारण (संचा./संधा.) संभाग चौरई के वितरण केन्द्र कपूर्धा, चांद, पांजरा, खमरा एवं खमारपानी अंतर्गत आने वाले समस्त उच्चदाब कनेक्शनों के साथ-साथ 06, 33/11 उपकेन्द्र समसवाड़ा, दिलावर मोहगांव, पांजरा, खमरा, खमारपानी एवं धनेगांव से विद्युत प्रदाय वाले क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
33/11 उपकेन्द्रों से विद्युत सप्लाई वाले क्षेत्र समसवाड़ा, खैरीखुर्द, सिमरिया, घोरावाड़ी, दिलावर मोहगांव, गुमगांव, सटोटी, सालई छिन्दी, हिवरा जयसिंह, पांजरा, बाड़ीवाड़ा, लोनीकला, परसोली, खमरा, किशनपुर, शेरपापड़ा, जमुनियाकला, लोहारबतरी, खमारपानी, सिरेपानी, घाटकामटा, कुर्सीपार, जमुनियाखुर्द, पुलपुलडोह, देनी, सावंरी, देवरी, बिसनपुर, थुयेपानी, पलासपानी, चीचगांव, घोराड, धनेगांव, डूण्डासिवनी, साजपानी एवं खैरीखुर्द के साथ-साथ उक्त 33/11 उपकेन्द्र से संबंधित अन्य ग्रामों की भी विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए उक्त अवधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। उपभोक्ता द्वारा बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 1912 डायल किया जा सकता है।


