भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत रोजगार कार्यालय के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती कैंप का आयोजन बुधवार को नगर परिषद माचलपुर में किया गया। जिसमें गांवों से 16 युवाओं ने भाग लिया। शारीरिक मापदंड के अनुसार भर्ती अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने 06 युवाओं का चयन किया। जिला रोजगार अधिकारी श्री राजेंद्र सोनगरा ने बताया अगले भर्ती कैंप का आयोजन 08 अक्‍टूबर, 2026 को नगर परिषद छापीहेड़ा में प्रात: 11 से 3 तक किया जाएगा।

इन चयनित युवाओं को जयपुर में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, इंदौर, उज्जैन, गुना, आगर मालवा, राजगढ़, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि।