कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजन के संबंध में व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री आंनद कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यक्रम के लिए सौपे गये दायित्वों अनुसार सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के दौरान पार्किग की उचित व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा टीम, फायर ब्रिगेड सहित पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। सेवा ज्योति यात्रा अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम 07 अक्टूबर को प्रातः 09 बजे से श्री हजारेश्वर मेला ग्रांउड में आयोजित होगा, जहां प्रातः 9.45 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण संपन्न होगा। इसके पूर्व प्रातः 9 बजे से देशभक्तिपूर्ण गीतों की प्रस्तुति होगी।


