कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 09 नवंबर को गाेवर्धन पूजा पर नानपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का नानपुर स्थित गौशाला में आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के विजयी पशुपालकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा विजेताओं को क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के साथ उत्कृष्ट गौपालन को प्रोत्साहित करना तथा पशुपालकों को सम्मानित कर उन्हें आधुनिक एवं उन्नत पशुपालन के लिए प्रेरित करना है।




