सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘कहानी सेवा की’ श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं सागर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के प्रयासों की। जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजनाओं से ग्रामीण परिवारों को घर पर ही नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विगत ढाई वर्षों में जिले के 440 गांवों के 59,977 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। मड़िया, बक्सवाहा एवं गढ़ाकोटा समूह जल प्रदाय योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और वर्तमान में 85 नल-जल योजनाओं को बल्क वॉटर की आपूर्ति की जा रही है। जिले में पेयजल अधोसंरचना के विस्तार के लिए कुल 1,270.31 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन बड़ी समूह जल प्रदाय योजनाएं पूर्णता की ओर हैं। इनमें 464.02 करोड़ रुपये की मालथौन समूह जल प्रदाय योजना 94.31 प्रतिशत भौतिक प्रगति के साथ 147 गांवों के 15,962 घरों में पेयजल पहुंचाने के अंतिम चरण में है। इसी प्रकार, 291.25 करोड़ रुपये की शाहगढ़-बंडा समूह जल प्रदाय योजना 86.92 प्रतिशत प्रगति के साथ 74 गांवों के 8,405 घरों को तथा 515.04 करोड़ रुपये की बीना-खुरई समूह जल प्रदाय योजना 91.01 प्रतिशत प्रगति के साथ 220 गांवों के 30,505 घरों को घरेलू नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
सागर से और
और →यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके
जबलपुर