कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों, व्यवस्थाओं और पाठकों हेतु सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी में कानून और अधिनियम से संबंधित नवीन पुस्तकें लाई जाएं। साथ ही विभिन्न वर्षों में प्रकाशित गजेटियर की पुस्तकें, कला, इतिहास, राजनीति सहित अन्य विषयों से संबंधित विशेष पुस्तकों को भी लाइब्रेरी में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पुरानी हो चुकी पुस्तकों की जिल्द कराने तथा पाठकों एवं आगंतुकों हेतु आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।